• Latest
  • Trending
डेल्टा प्लस वायरस पर चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा कोविड पाबंदियाँ 10 जुलाई तक बढ़ाने के आदेश

डेल्टा प्लस वायरस पर चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा कोविड पाबंदियाँ 10 जुलाई तक बढ़ाने के आदेश

5 years ago
Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

3 hours ago
Cricket : ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਵੈਸਟਇੰਡੀਜ਼ ਵਿਚਾਲੇ ਮੁਕਾਬਲਾ ਜਾਰੀ ; ਤਿੰਨ ਓਵਰਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਭਾਰਤ ਦਾ ਸਕੋਰ : 50/0

Cricket : ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਵੈਸਟਇੰਡੀਜ਼ ਵਿਚਾਲੇ ਮੁਕਾਬਲਾ ਜਾਰੀ ; ਤਿੰਨ ਓਵਰਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਭਾਰਤ ਦਾ ਸਕੋਰ : 50/0

3 hours ago
BIMSTEC ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀਆਂ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਮੀਟਿੰਗ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਹਿਯੋਗ ਨੂੰ ਕਰੇਗੀ ਮਜ਼ਬੂਤ ​​: MEA

BIMSTEC ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀਆਂ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਮੀਟਿੰਗ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਹਿਯੋਗ ਨੂੰ ਕਰੇਗੀ ਮਜ਼ਬੂਤ ​​: MEA

6 hours ago
Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

6 hours ago
Cricket : ਭਾਰਤ ਬਨਾਮ ਵੈਸਟਇੰਡੀਜ਼ ; ਟੀ-20 ਸੀਰੀਜ਼ ਦਾ ਚੌਥਾ ਮੈਚ : ਭਾਰਤ ਨੇ ਟਾਸ ਜਿੱਤ ਕੇ ਲਿਆ ਇਹ ਫੈਸਲਾ

Cricket : ਭਾਰਤ ਬਨਾਮ ਵੈਸਟਇੰਡੀਜ਼ ; ਟੀ-20 ਸੀਰੀਜ਼ ਦਾ ਚੌਥਾ ਮੈਚ : ਭਾਰਤ ਨੇ ਟਾਸ ਜਿੱਤ ਕੇ ਲਿਆ ਇਹ ਫੈਸਲਾ

6 hours ago
ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ 16 ਸਰਕਾਰੀ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜਾਂ ਵਿੱਚ ਜਨ-ਔਸ਼ਧੀ ਕੇਂਦਰ ਕਰੇਗੀ ਸਥਾਪਤ 

ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ 16 ਸਰਕਾਰੀ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜਾਂ ਵਿੱਚ ਜਨ-ਔਸ਼ਧੀ ਕੇਂਦਰ ਕਰੇਗੀ ਸਥਾਪਤ 

6 hours ago
NIPER Raebareli ਅਤੇ AstraZeneca ਨੇ ਕਲੀਨਿਕਲ ਟਰਾਇਲਾਂ ਨੂੰ 25 ਉੱਭਰਦੇ ਕੇਂਦਰਾਂ ਤੱਕ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਕੀਤੀ ਸਾਂਝੇਦਾਰੀ

NIPER Raebareli ਅਤੇ AstraZeneca ਨੇ ਕਲੀਨਿਕਲ ਟਰਾਇਲਾਂ ਨੂੰ 25 ਉੱਭਰਦੇ ਕੇਂਦਰਾਂ ਤੱਕ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਕੀਤੀ ਸਾਂਝੇਦਾਰੀ

7 hours ago
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 27 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਛੁੱਟੀ ਦਾ ਐਲਾਨ ;  ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰ, ਬੋਰਡ ਅਤੇ ਵਿਦਿਅਕ ਅਦਾਰੇ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ 

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 27 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਛੁੱਟੀ ਦਾ ਐਲਾਨ ;  ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰ, ਬੋਰਡ ਅਤੇ ਵਿਦਿਅਕ ਅਦਾਰੇ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ 

7 hours ago
Meerut Blue Drum murder case : ਸੌਰਭ ਰਾਜਪੂਤ ਦੀ ਪਤਨੀ ਮੁਸਕਾਨ ਅਤੇ ਪ੍ਰੇਮੀ ਸਾਹਿਲ ਨੂੰ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ

Meerut Blue Drum murder case : ਸੌਰਭ ਰਾਜਪੂਤ ਦੀ ਪਤਨੀ ਮੁਸਕਾਨ ਅਤੇ ਪ੍ਰੇਮੀ ਸਾਹਿਲ ਨੂੰ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ

8 hours ago
ਪਰਮਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਬਿਆਨ

ਪਰਮਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਬਿਆਨ

9 hours ago
ਮਨੋਰੰਜਕ ਫਿਲਮ ‘M3’ ਦੀ ਸ਼ੂਟਿੰਗ ਮੁਕੰਮਲ; ਦਸੰਬਰ ਵਿੱਚ ਰਿਲੀਜ਼ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ

ਮਨੋਰੰਜਕ ਫਿਲਮ ‘M3’ ਦੀ ਸ਼ੂਟਿੰਗ ਮੁਕੰਮਲ; ਦਸੰਬਰ ਵਿੱਚ ਰਿਲੀਜ਼ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ

9 hours ago
ਅਫਗਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੇਰਾਤ ਵਿੱਚ ਜ਼ਬਤ ਕੀਤੇ 161 ਟਨ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥ ਨਸ਼ਟ ਕੀਤੇ

ਅਫਗਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੇਰਾਤ ਵਿੱਚ ਜ਼ਬਤ ਕੀਤੇ 161 ਟਨ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥ ਨਸ਼ਟ ਕੀਤੇ

9 hours ago
Hindi News
English News
Thursday, October 15, 2026
No Result
View All Result
23 °c
Chandigarh
24 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
24 ° Sun
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

डेल्टा प्लस वायरस पर चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा कोविड पाबंदियाँ 10 जुलाई तक बढ़ाने के आदेश

June 29, 2021
in HINDI NEWS
डेल्टा प्लस वायरस पर चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा कोविड पाबंदियाँ 10 जुलाई तक बढ़ाने के आदेश
डेल्टा प्लस वायरस पर चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा कोविड पाबंदियाँ 10 जुलाई तक बढ़ाने के आदेश
बार, पब और अहाते 50 प्रतिशत सामथ्र्य के साथ खोलने की इजाज़त
विद्यार्थियों और स्टाफ को वैक्सीन की एक डोज़ लगने की शर्त पर कौशल विकास केंद्र और यूनिवर्सिटियाँ खोलने की भी दी इजाज़त
मुख्यमंत्री ने पटियाला में जीनोम सीक्वेंसिंग लैब की स्थापना में तेज़ी लाकर एक जुलाई तक कार्यशील करने के आदेश
डेल्टा प्लस वायरस पर चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा कोविड पाबंदियाँ 10 जुलाई तक बढ़ाने के आदेश

चण्डीगढ़, 29 जून:डेल्टा प्लस के मामले सामने आने पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कोविड सम्बन्धी पाबंदियों में 10 जुलाई तक वृद्धि करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही बार, पब और अहाते 50 प्रतिशत सामथ्र्य के साथ एक जुलाई से खोलने की आज्ञा देने समेत कुछ अन्य ढील भी दी हैं।

कौशल विकास केन्द्रों और यूनिवर्सिटियाँ खोलने की भी इजाज़त दी गई है, जो स्टाफ और विद्यार्थियों को कोविड वैक्सीन की कम-से-कम एक डोज़ लगी होने की शर्त पर आधारित है। इसी तरह आयल्ट्स कोचिंग संस्थाएं खोलने की इजाज़त पहले ही दी जा चुकी है, परन्तु यह भी विद्यार्थियों और स्टाफ को वैक्सीन की कम-से-कम एक डोज़ लगी होने की शर्त पर आधारित है।
कोविड की समीक्षा करने के लिए उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कोविड पाबंदियों में दी गईं छूट का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बार, पब और अहातों को सामाजिक दूरी के प्रोटोकॉल की सख़्ती से पालना करनी होगी और वेटरों और अन्य सम्बन्धित मुलाजि़मों को कोविड की कम-से-कम एक डोज़ लगी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शर्तों की पालना को यकीनी बनाना मालिकों की जि़म्मेदारी होगी।
पॉजि़टिविटी दर एक प्रतिशत से कम की गिरावट आने जिससे समूचे तौर पर सक्रिय मामलों में भी कमी आई है, पर संतुष्टि ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ जिलों में अभी भी पॉजि़टिविटी दर एक प्रतिशत दर से अधिक है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि डेल्टा प्लस स्वरूप की खोज चिंता का विषय है, जिस कारण प्रतिबंधों को जारी रखना ज़रूरी है।
मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि वायरस के बदलते स्वरूप के माहवार आंकड़ों ने दिखाया है कि वायरस का 90 प्रतिशत से अधिक रूप चिंता का विषय है और असली वायरस परिवर्तनशील रूप में बदल गया। उन्होंने कहा कि दो मामले (लुधियाना और पटियाला) में डेल्टा प्लस रूप के सामने आए हैं, जबकि मई और जून में डेल्टा रूप अधिक मौजूद था।
लुधियाना की मरीज़ के संपर्क में आए 198 व्यक्तियों की टेस्टिंग की गई, जिसमें से एक पॉजि़टिव पाया गया और वायरस के बदलते स्वरूप को जानने के लिए सैंपल भेजा जा चुका है। इसी तरह पटियाला केस में वायरस के नए स्वरूप का पता लगाए जाने सम्बन्धी रिपोर्ट 26 जून को प्राप्त हुई है और ट्रेसिंग/टेस्टिंग की प्रक्रिया जारी है। मुख्य सचिव विनी महाजन ने खुलासा किया कि जीनोम सैपलिंग के लगभग 489 सैंपल (अप्रैल में 276, मई में 100 और जून में 113) अभी तक केंद्रीय लैब में लम्बित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार द्वारा मई में भेजे गए सैंपलों में वायरस का डेल्टा प्लस रूप पाया गया, जिसके नतीजे हाल ही में भारत सरकार की लैब्ज़ द्वारा दिए गए हैं।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की ग़ैर-लाभकारी संस्था ‘पाथ’ के सहयोग से पटियाला में जीनोम सीक्वेंसिंग लैब की स्थापना में तेज़ी लाने के आदेश दिए हैं, जिससे जुलाई तक इसको कार्यशील बनाया जा सके। उन्होंने भौगोलिक सीमाओं में कलस्टारों, संस्थागत या वायरस के फैलाव वाली घटना वाले इलाके में सामने आए मामलों का स्वरूप जानने में तेज़ी लाने के आदेश दिए हैं, जिससे कोरोना की संभावित तीसरी लहर के फैलाव को रोका जा सके।
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने डेल्टा प्लस के मामलों वाले मुल्कों से आने वाले लोगों पर भी करीबी नजऱ रखने का सुझाव दिया।
विशेषज्ञों द्वारा अटल रूप में तीसरी लहर आने की जताई गई संभावना के लिए तैयारियों का जायज़ा लेते हुए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों को मौजूदा समय में प्रतिदिन 40,000 टेस्टिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के आदेश दिए और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग जो मौजूदा समय में प्रति पॉजि़टिव व्यक्ति 22 व्यक्ति हैं और कम-से-कम प्रति व्यक्ति 15 है।
कोरोना मुक्त ग्रामीण अभियान को पूरी तरह जारी रखने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए उन्होंने संस्था को टेस्टिंग के लिए लोगों तक ख़ास तौर पर गाँवों में कैंप लगाने की हिदायत की।
टेस्टिंग के लिए बदले समय को घटाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में उन्होंने ‘पाथ’ से आए प्रस्ताव को आगे ले जाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया, जिससे सरकारी मैडीकल कॉलेज और अस्पताल, पटियाला में स्वैचालित लैब के लिए सहयोग मिल सके और इसको बार कोडिंग स्कैनिंग से लैस बनाया जाए, जिससे डेटा अपने आप सिस्टम में स्टोर हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोक साझेदारी मॉडल को प्राथमिकता देना जारी रखना चाहिए, जिससे कोविड सम्बन्धी एहतियात बरतने के लिए सामुदायिक स्वामित्व हो और निरंतर अभियान चलाया जा सके। इससे पहले संक्षिप्त पेशकारी देते हुए स्वास्थ्य सचिव हुसन लाल ने बताया कि विभाग ने संभावित तीसरी लहर के पैर पसारने को रोके रखने के लिए व्यापक निगरानी रणनीति बनाई है। इनमें दूसरी लहर के बाद व्यवहार में तबदीली, मौसमी बदलाव, पुन: सक्रमण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने विभाग को अब तक अपनाई जा रही माईक्रो कंटेनमैंट और कंटेनमैंट रणनीतियों से भी परे जाकर इलाका आधारित (वॉर्ड, गाँव, ब्लॉक, कस्बा, शहर) पाबंदियों पर काम करने के लिए कहा।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह विभाग को डॉ. के.के. तलवाड़ कमेटी द्वारा हाल ही में चुने गए 128 स्पैशलिस्ट डॉक्टरों की जल्द से जल्द नियुक्ति और तैनाती करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर रेगूलर भर्ती भी जारी रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि मामलों में एकदम वृद्धि होने की सूरत में ऑक्सीजन की ज़रूरत पूरी करने के लिए 77 पी.एस.ए. प्लांटों की स्थापना की जानी प्रक्रिया अधीन है। उन्होंने बताया कि राज्य के पास 6700 ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर हैं।
चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओ.पी. सोनी ने कहा कि राज्य के सरकारी मैडीकल कॉलेजों में तीसरी लहर से निपटने के लिए 80 प्रतिशत ज़रूरी तैयारियाँ की जा चुकी हैं।
डॉ. तलवाड़ ने मीटिंग के दौरान बताया कि यह वायरस के स्वरूप के कारण तीसरी लहर की भविष्यवानी करनी बहुत मुश्किल है और 12 ऊँट पालकों से डेल्टा प्लस के मामले सामने आए हैं और महाराष्ट्र में 52 केस हैं। उन्होंने बहुत ही चौकसी बरतने की अपील करते हुए कहा कि यह देखना ज़रूरी है कि वायरस का यह रूप किस तरह का परिवर्तनशील व्यवहार करता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैक्सीन वायरस के वर्तमान रूप के विरुद्ध प्रभाव दिखा रही है।
ब्लैक फंगस के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा समेत अन्य राज्यों के मुकाबले पंजाब में बहुत कम केस हैं और दिल्ली में न सिफऱ् अधिक केस सामने आए, बल्कि पंजाब में हुई मौतों की अपेक्षा तीन गुना अधिक मौतें भी हुईं। हालाँकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि बदकिस्मती से राज्य में ब्लैक फंगस से 51 लोगों की मौत हुई है।
Tags: CAPTAIN Amarinder Singhpunjab newsWISHAVWARTA.IN
Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली

अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली

by Wishavwarta
March 31, 2024
0

दिल्लीवालों ने बुलंद आवाज में कहा, सीएम केजरीवाल को जेल में डालकर मोदी जी ने अच्छा नहीं किया, उनको इस्तीफा...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त को दी मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त को दी मंजूरी

by Wishavwarta
March 14, 2024
0

    जैतो,14 मार्च (रघुनंदन पराशर ): केंद्रीय विधि व न्याय मंत्रालय ने वीरवार को कहा कि माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी...

मुख्यमंत्री द्वारा अभिभावकों को 15 मार्च तक अपने बच्चों को ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ में दाखि़ल करवाने की अपील

मुख्यमंत्री द्वारा अभिभावकों को 15 मार्च तक अपने बच्चों को ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ में दाखि़ल करवाने की अपील

by Wishavwarta
February 24, 2024
0

  मुख्यमंत्री द्वारा अभिभावकों को 15 मार्च तक अपने बच्चों को ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ में दाखि़ल करवाने की अपील रजिस्ट्रेशन...

महिला प्रीमियर लीग के पहले रोमांचक मुकाबले मे मुंबई ने दिल्ली को आखिरी गेंद पर दी पटखनी

महिला प्रीमियर लीग के पहले रोमांचक मुकाबले मे मुंबई ने दिल्ली को आखिरी गेंद पर दी पटखनी

by Wishavwarta
February 24, 2024
0

महिला प्रीमियर लीग के पहले रोमांचक मुकाबले मे मुंबई ने दिल्ली को आखिरी गेंद पर दी पटखनी पढिये मैच का...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

by Navjot
October 14, 2026
0

Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ   ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 14 ਅਕਤੂਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ)  ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਬਰਾਂ (BIG...

Most Popular

Amritsar ’ਚ ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਪਲੇਟ ਵਾਲੇ ਵਾਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਮਿਲੇਗਾ ਪੈਟਰੋਲ, ਡੀਜ਼ਲ ਤੇ CNG

Amritsar ’ਚ ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਪਲੇਟ ਵਾਲੇ ਵਾਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਮਿਲੇਗਾ ਪੈਟਰੋਲ, ਡੀਜ਼ਲ ਤੇ CNG

by Ranjit Singh
3 weeks ago
0

Amritsar ’ਚ ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਪਲੇਟ ਵਾਲੇ ਵਾਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਮਿਲੇਗਾ ਪੈਟਰੋਲ, ਡੀਜ਼ਲ ਤੇ CNG ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ, 22 ਸਤੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 