
मजबूत वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। इसके बाद बाजार के खुलते ही सेंसेक्स 52,901 और निफ्टी 15,850 तक पहुंच गया था। सुबह 9.47 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 427.38 अंकों (0.81 फीसदी) की तेजी के साथ 53001.84 के स्तर पर पहुंच गया।


















