
नई दिल्ली. शेयर बाजार में आज बढ़त देखी जा रही है. आज शुरूआती कारोबार के दौरान, BSE का सेंसेक्स280 अंक यानी 0.53 फीसदी बढ़त के साथ 52,811.42 पर कारोबार कर रही है. वहीं, NSE का निफ्टी 53.60 अंक बढ़कर 15,865.45 पर कारोबार कर रही है. सुबह 9.34 बजे तक टाइटन और डाक्टर रेड्डी के शेयर को छोड़ कर लगभग सभी हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए.



















