बहु के साथ अश्लील हरकतें करने के आराेपी ससुर ने अपनी जीवन लीला की समाप्त
एक दिन बाद हाेनी थी जमानत पर सुनवाई, रेलवे लाईन पर मिला शव
जालंधर, 1 जून (विश्ववार्ता)-मंगलवार काे जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई, जिसमें कुछ दिन पहले अपनी बहु के साथ छेड़छाड़ व अश्लील वीडियाे बनाने के आराेपी ससुर द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिल रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल कुमार निवासी तेज माेहन नगर बस्ती शेख द्वारा मंगलवार काे डीएवी रेलवे लाईन पर गाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या कर ली गई।यहां बताने लायक है कि ससुर अनिल कुमार के ऊपर उसकी बहु की शिकायत पर थाना नं 5 में एफआईआर दर्ज की गई थी। बुधवार काे उसकी जमानत पर माननीय अदालत में सुनवाई हाेनी थी। मगर एक दिन पहले ही उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस काे उसका शव रेलवे लाईन पर पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।