
चंडीगढ़, 16 अप्रैल (विश्ववार्ता) IPL-2021 के आठवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आज मुकाबला होगा। चेन्नई को पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, पंजाब ने राजस्थान के खिलाफ अपना पहला मैच 4 रन से जीता था। मुकाबला उसी वानखेड़े स्टेडियम में है जहां चेन्नई को हार और पंजाब को जीत मिली थी।



















