
दिल्ली, 5 अप्रैल (विश्ववार्ता): सेंसेक्स 1,123 अंकों की भारी गिरावट के साथ 48,906.34 पर कारोबार कर रहा है। कारोबारी के दौरान इंडेक्स दिन के सबसे निचले स्तर 48,638 को भी छुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 शेयरों में गिरावट है, जिसमें बजाज फाइनेंस, SBI और इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 5-5% से ज्यादा गिरे हैं। इससे पहले 26 मार्च को सेंसेक्स 49 हजार से नीचे आया था।




















