
दिल्ली 16 दिसंबर (विश्ववार्ता) चौतरफा खरीदारी से आज शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। सेंसेक्स 403.29 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 46,666.46 पर और निफ्टी 114.85 अंकों की उछाल के साथ 13,682.70 पर बंद हुआ है। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह हाईएस्ट लेवल है। आज HDFC, HDFC बैंक, TCS, इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयरों तेजी के चलते सेंसेक्स इंडेक्स नए रिकॉर्ड पर पहुंचा।


















