सी.सी.आई.ने देश में 47.43 लाख कपास की गांठें न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत खरीदी

जैतो, 13 दिसम्बर (रघुनंदन पराशर) कपड़ा मंत्रालय के उपक्रम भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सीसीआई)एम.एस.पी. के तहत कपास (नरमा) की खरीद संचालनपंजाब, हरियाणा, राजस्थान ,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक राज्यों में आसानी से चल रही है।11 दिसम्बर तक 4743142 कपास गांठों का मूल्य निर्धारण रुपए 13879.27 करोड़ से 927300 किसानों को लाभान्वित किया गया है।





















