
दिल्ली 11 दिसंबर (विश्ववार्ता) हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार में बहार लौट आया है. शुक्रवार को बाजार नए रिकाॅर्ड बनाता दिख रहा है. बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज का सेंसेक्स 101 अंकों की तेजी के साथ 46,060.32 पर खुला.
इसी तरह नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी 34 अंकों की तेजी के साथ 13,512.30 पर खुला. कारोबार के दौरान सेंसेक्स बढ़ते हुए 350 अंकों की तेजी के साथ 46,309.63 और निफ्टी बढ़ते हुए 13,579.35 तक पहुंच गया.



















