
दिल्ली, 29 नवंबर (विश्ववार्र्ता) ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने लगातार दूसरे वनडे में भारतीय गेंदबाजों को खूब तरसाया. इस बार कंगारुओं ने टीम इंडिया को 390 रनों का टारगेट दिया है. डेविड वॉर्नर (83), एरॉन फिंच (60), स्टीव स्मिथ (104) मार्नस लाबुशेन (70) और ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 63) ने खूब रन बटोरे.
ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 389/4 रन बनाए. ग्लेन मैक्सवेल (63) एम हेनरिक्स (2) नाबाद लौटे. मार्नस लाबुशेन (70 रन, 61 गेंदों में) को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मयंक अग्रवाल ने कैच लपका. 372 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा. इससे पहले स्टीव स्मिथ (104 रन, 64 गेंदे, 14 चौके, 2 छक्के) को हार्दिक पंड्या ने लौटाया, मो. शमी ने कैच लपका.






















