
दिल्ली, 29 नवंबर (विश्ववार्र्ता) ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवरों में 77/0 रन बनाए हैं. डेविड वॉर्नर (51) और एरॉन फिंच (22) क्रीज पर हैं. वॉर्नर ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 23वां अर्धशतक पूरा किया. यह उनकी लगातार दूसरी फिफ्टी (39 गेंदों में) है.
मोहम्मद शमी ने भारतीय आक्रमण का आगाज किया. दूसरे छोर से जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी संभाली. पांचवें ओवर में बुमराह की जगह नवदीप सैनी को लाया गया. 8वें ओवर के बाद शमी मैदान से बाहर चले गए, 9वें ओवर में बुमराह दूसरे स्पेल में आए. 11वें ओवर में युजवेंद्र चहल लगाए गए,






















