
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज भारत करेगा दो दो हाथ
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला
दिल्ली, 29 नवंबर (विश्ववार्र्ता) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैच की वन-डे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज सिडनी में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कैप्टन एरॉन फिंच ने चोटिल मार्कस स्टोइनिस की जगह मोइसेस हेनरिक्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
पहले मैच में मिली हार के बाद सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 से आगे है।
दोनों टीमें:
भारत: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मोइसेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशाने, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड।





















