
दिल्ली, 27 नवंबर (विश्ववार्र्ता) मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने एरॉन फिंच (114 रन) और स्टीव स्मिथ (105) के शतकों के बदौलत भारत के समक्ष 375 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. भारतीय गेंदबाजी और फील्डिंग बेदम दिखी, जिसका फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 374/6 का स्कोर खड़ा कर दिया.
भारतीय बॉलरों के गेंदबाजी विश्लेषण पर नजर डालें, तो युजवेंद्र चहल सबसे महंगे रहे. उन्होंने 10 ओवरों में 89 रन दे डाले, उन्हें एक विकेट मिला. मो. शमी कुछ बेहतर रहे. उन्होंने 59 रन देकर तीन सफलताएं हासिल कीं.






















