दिल्ली,20 नवंबर (विश्ववार्ता): . इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानि आईसीसी (ICC) ने एक ऐसा फैसला लिया है जिससे टीम इंडिया का बड़ा नुकसान हुआ है. आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका का नियम ही बदल दिया है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) की अंक तालिका को लेकर आईसीसी के ताजा नियम के बाद अब टीम इंडिया दूसरे नंबर पर लुढ़क गई है. दरअसल टीम इंडिया ने 4 सीरीज खेली है और उसका जीत प्रतिशत 75 फीसदी है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 सीरीज में 82.22 फीसदी के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है. इससे पहले टीम इंडिया 360 अंकों के साथ पहले नंबर पर थी और ऑस्ट्रेलिया के 296 अंक थे. आईसीसी के इस नियम के बाद अब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली आगामी सीरीज और ज्यादा रोमांचक हो जाएगी. इन दोनों ही टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दो कड़े प्रतिद्वंदियों से भिड़ना है. ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से भिड़ने के बाद साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज खेलीग और भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी.
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...























