बीजेपी के अहंकार का जवाब पंजाब की जनता चुनाव में देगी-भगवंत मान
अश्वनी शर्मा तुरंत पंजाब के किसानों से माफी मांगें -मीत हेयर
खाद की किल्लत को मद्देनजर रखते हुए सरकार जल्द से जल्द मालगाडिय़ों की यातायात करे बहाल
चंडीगढ़, 12 नवंबर, 2020-भारतीय जनता पार्टी पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और राष्ट्रीय सचिव दिनेश कुमार द्वारा केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का अपमान पंजाब बर्दाश्त नहीं करेगा । सही समय आने पर पंजाब की जनता भाजपा सबक़ सिखायेगी।
आप’ नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बिहार जीत को खेती कानूनों के हक़ में जीत नहीं समझा जा सकता, क्योंकि बिहार में यह खेती कानून मुद्दे ही नहीं थे। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पंजाब और हरियाणा में अति गंभीर है। इसी के कारण ही हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और सहयोगियों की सरकार होने के बावज़ूद भी 1 सीट पर हुए उप-चुनाव में बीजेपी उल्टे मुंह गिरी है।
भारतीय जनता पार्टी के पंजाब के अध्यक्ष ने बिहार चुनाव में भाजपा की जीत को खेती कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के मुंह पर तमाचा बताया । इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और संगरूर से सांसद भगवंत मान और बरनाला से विधायक और पंजाब आम आदमी पार्टी यूथ विंग के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इसको समूचे देश के किसानों का अपमान बताया है।
पार्टी के हैडक्वाटर चंडीगढ़ से मीडिया को जारी प्रैस बयान में मान और हेयर ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में आम लोगों और ख़ासकर किसानों की आवाज़ को सुनने की बजाए उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानी के मौजूदा मुद्दे बहुत गंभीर हैं। जिस पर देश और ख़ास तौर पर पंजाब प्रदेश का भविष्य टिका हुआ है। इस लिए भाजपा नेताओं को इस की गंभीरता को समझते हुए संकुचित बयानबाज़ी से बचना चाहिए।
मान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लोग और किसान विरोधी नीतियों के कारण पंजाब में इनके नेताओं का हर जगह पर विरोध हो रहा है और इस के नतीजे आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और इसके साथियों को भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब विधान सभा चुनाव में अपने साथ हुए धक्कों का बीजेपी से बदला लेगी और इनका प्रदेश से बोरी बिस्तर गोल कर देंगे।
कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बरसते मान और हेयर ने कहा कि उनका पंजाब के लोगों के साथ कोई सरोकार नहीं और वह अपनी अय्याशी में डूब कर पंजाब को तबाही के किनारे लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे कमजोर मुख्यमंत्री के कारण ही मोदी पंजाब को आंखें दिखा रहे हैं और किसान आंदोलन को दबाने के मंसूबों के साथ प्रदेश में रेल गाडिय़ों की यातायात ठप्प करने से लेकर हर तरह के फ़ंड रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के लोगों द्वारा दिए हुए फ़तवे का स्वीकार करना चाहिए और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सबक़ लेकर आम लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने कम फ़ंड होने के बावज़ूद भी प्रदेश में बिजली, पानी, शिक्षा और सेहत के क्षेत्र में बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किए हैं।
प्रदेश में पैदा हो रही खाद की किल्लत के बारे में बोलते मान ने कहा कि इस समय किसान धान की फ़सल को काट कर गेहूं बीजने जा रहे हैं। जिस कारण उन्हें यूरिया और डीएपी खाद की बहुत ज़रूरत है। इस लिए केंद्र सरकार को पंजाब के किसानों के साथ दुश्मनी निकालने से बाज़ आते हुए माल-गाडिय़ों की सप्लाई बहाल करनी चाहिए। जिससे खाद और अन्य ज़रूरी वस्तुएं प्रदेश में आ सकें। उन्होंने कहा कि दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के कारण व्यापारी वर्ग भी रेल गाडिय़ों के बंद होने के कारण बहुत परेशान है।