
दिल्ल्ी़,8 नवंबर (विश्ववार्ता):वुमन्स टी-20 चैलेंज यानि महिलाओं के IPL के तीसरे सीजन के तीसरे मैच में हरमनप्रीत कौर की सुपरनोवाज ने स्मृति मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स को 2 रन से हरा दिया। जीत के साथ सुपरनोवाज ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। जहां 9 नवंबर को उसका मुकाबला ट्रेलब्लेजर्स से होगा। वहीं, मिताली राज की वेलोसिटी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
शारजाह में सुपरनोवाज ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 147 रन का टारगेट दिया था। जवाब में ट्रेलब्लेजर्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 144 रन ही बना पाई। दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 43 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान मंधाना ने 33 और हरलीन ने 27 रन बनाए। वहीं, सुपरनोवाज के लिए शकीरा सैल्मन और राधा यादव को 2-2 और अनुजा पाटिल को एक विकेट मिला।





















