दिल्ली, 1 नंबवर (विश्ववार्ता): -IPL के 13वें सीजन का आज आखिरी डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) है। दोनों मुकाबले करो या मरो जैसे हैं। पंजाब को हर हाल में चेन्नई को हराना होगा। पंजाब के 13 मैचों 12 पॉइंट्स हैं। पहले दोपहर 3:30 बजे अबु धाबी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) आमने-सामने होंगी। इसके बाद दुबई में शाम 7:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला होगा।






















