दिल्ली,28 अक्तूबर (विश्ववार्ता): IPL के 13वें सीजन के 47वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 88 रन से हरा दिया। यह IPL में दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले हैदराबाद ने दिल्ली को अबु धाबी में इस सीजन के 11वें मैच में 15 रन से हराया था। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं।
दुबई में खेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने दिल्ली को 220 रन का टारगेट दिया था। जवाब में दिल्ली19 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। दिल्ली सीजन में पहली बार लगातार 3 मैच हारी है। ऋषभ पंत ने 36 और अजिंक्य रहाणे ने 26 रन की पारी खेली।






















