दिल्ली, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता) आईपीएल के 13वें सीजन के 30वें मैच में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने होंगी. बेन स्टोक्स की वापसी से मजबूत बनी राजस्थान रॉयल्स की टीम शीर्ष क्रम की नाकामी से उबरकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछली हार का बदला चुकता करने की कोशिश करेगी. दुबई में यह मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा.
दिल्ली ने पिछले हफ्ते राजस्थान रॉयल्स को 46 रनों से हराया था. स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली रॉयल्स की टीम उससे सबक लेकर इस मैच में कड़ी चुनौती पेश करेगी. जब दोनों टीमें पिछली बार एक-दूसरे से भिड़ी थीं, तो रॉयल्स की टीम में स्टोक्स नहीं थे.























