-पंजाब के हितों के लिए ‘आप’ में शामिल होंगी काफी नामवर हस्तियां -भगवंत मान
चंडीगड़, 6 अक्तूबर 2020 (विश्ववार्ता):आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष और संसद मैंबर भगवंत मान, पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह (विधायक) और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने जसविन्दर सिंह को रस्मी तौर पर पार्टी में शामिल कर लिया। इस मौके प्रदेश महासचिव हरचन्द सिंह बरसट और प्रदेश खजांची नीना मित्तल भी उपस्थित थे।
पार्टी में शामिल हुए जसविन्दर सिंह रंगरेटा रामदास ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि वह जिला अमृतसर के हलका अटारी से सम्बन्धित हैं, वह अतिरिक्त कमिशनर रिटायर, पूर्व पंजाब कांग्रेस समिति के कार्यकारी मैंबर और पूर्व पंजाब कांग्रेस के किसान और मजदूर विंग के उप प्रधान के तौर पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
भगवंत मान कहा कि पंजाब को फिर से खुशहाल बनाने की सोच रखने वाले विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित काफी नामवर हस्तियां आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के हित बचाने के लिए बिना किसी शर्त ‘आप’ में शामिल होने वाले जसविन्दर सिंह को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।