
8 सालों में ऐसी कोई गलती नही की जिससे देश की जनता को सिर झुकाना पड़े- पीएम मोदी
चंडीगढ, 28 मई (विश्व वार्ता) : पीएम मोदी आज राजकोट जिले के आटकोट शहर पहुंचे। यहां उन्होंने 50 करोड़ की लागत से बने मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘ये आप के ही संस्कार हैं, पूज्य बापू और सरदार पटेल की इस पवित्र धरती के संस्कार हैं कि 8 साल में गलती से भी ऐसा कुछ नहीं किया है, जिसके कारण आपको या देश के किसी नागरिक को अपना सिर झुकाना पड़े. आज जब गुजरात की धरती पर आया हूं तो मैं सिर झुकाकर गुजरात के सभी नागरिकों का आदर करना चाहता हूं.’






















