72 साल में पहली बार भारत ने एशियाड में महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में जीता स्वर्ण
अन्नू रानी ने दिलाया भारत को स्वर्ण पदक
भारत की झोली में कुल पदको की संख्या हुई इतनी, चीन शीर्ष पर
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) भारत की अन्नू रानी ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में इतिहास रचते हुए भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता है।72 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब एशियाई खेलों में महिलाओं के भाला फेंक में किसी भारतीय ने स्वर्ण जीता है। अपने चौथे प्रयास में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 62.92 मीटर भाला फेंका।
भारतीय दल ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2023 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। भारत की झोली में कुल पदको की संख्या 69 हो गई है बतां दे कि 2018 एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 570 सदस्यीय मजबूत दल से 80 पदक अर्जित करके एशियाड में अपना सबसे ज्यादा पदक का रिकॉर्ड बनाया था। अब इस संस्करण में, भारतीय टीम को अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार करने की उम्मीद है, जिसमें 100 से ज्यादा पदकों का लक्ष्य रखा गया है। भारत के लिए हांगझोऊ में महिला शूटिंग टीम ने 24 सितंबर को पदक का खाता खोला था।






















