
7 साल की सानवी सूद ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंचकर रचा इतिहास
चंडीगढ़, 10 जून (विश्ववार्ता) जब इरादे नेक हो तो कोई भी कार्य मुश्किल नही है। रोपड़ की सात साल की सानवी सूद ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है। रोपड़ निवासी सानवी सूद भारत की सब से छोटी उम्र की पहली लडक़ी है, जिसने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंच कर भारत का झंडा लहराया है। कम ऑक्सीजन में ठंडी और तेज हवाओं को सहन करते हुए तंग और मुश्किल रास्तों से गुजरकर सानवी ने लगभग 65 किलोमीटर का यह ट्रैक नौ दिन में पार कर नया रिकॉर्ड कायम करने में सफलता हासिल की है।





















