
66 साल की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बने पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल
सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
चंडीगढ़, 3 मई (विश्व वार्ता) भारत के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल ने 66 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है। वह अपने से 28 साल छोटी बुलबुल साहा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं।
भारत के ओपनिंग बल्लेबाज और कमेंटेटर अरुण लाल ने दूसरी बार सात फेरे लिए हैं। खबरों की मानें तो उनका पहली पत्नी रीना से तलाक हो चुका है। बताया जाता है कि रीना की तबीयत अभी काफी खराब रहती है और अरुण लाल ने रीना की मर्जी के बाद ही यह दूसरी शादी की है। अरुण मौजूदा वक्त में बंगाल क्रिकेट टीम के कोच भी हैं। अरुण और बुलबुल काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं पिछले महीने ही दोनों ने सगाई की थी।























