
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की पूर्व पत्नी और सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी आज अपना 54वां बर्थडे मना रही हैं. अधुना का जन्म 30 मार्च 1967 में लंदन में हुआ था. अधुना सिर्फ सेलिब्रिटी वाइफ ही नहीं थीं बल्कि वो खुद के बिज़नेस वुमन हैं और उनके सैलून सेलेब्स के बीच काफी फेमस हैं. फरहान अख्तर और अधुना भबानी ने शादी के 17 साल बाद अलग होने का फैसला किया था. दोनों के दो बच्चे हैं.





















