
42 दिनों के ग्रीष्मावकाश के बाद खुलेगा कल खुलेगा सुप्रीम कोर्ट
कई अहम मामलों पर होगी सुनवाई
चंडीगढ़, 2 जुलाई (विश्ववार्ता) 42 दिनों के ग्रीष्मावकाश के बाद कल से सुप्रीम कोर्ट से खुलने वाला है और कल ही माना जा रहा है कि कई अहम याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। जिनमे मणिपुर में हिंसा से जुड़ी याचिकाएं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ की बहन की एक याचिका सहित कई महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार, ग्रीष्मावकाश में कई अवकाशकालीन पीठ ने 2,000 से अधिक मामलों की सुनवाई की और 700 से अधिक मामलों का निस्तारण किया। इनमें सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड की जमानत याचिका भी शामिल है।























