
दिल दहलाने वाला हादसा
4 साल के मासूम ने उल्टी करने के लिए बस से निकाला मुंह तो मौत ने मारा झपटा
मां को नही पता था कि आज के बाद वह अपने लाल नही देख पायेगी
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्ववार्ता). मौत भी आखिर किस किस प्रकार झपटे मारती है। आज गाजियाबाद के मोदीनगर में एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। जानकारी अनुसार कक्षा चार का छात्र जो सुबह घर से तैयार होकर स्कूल के लिए निकला था उसे रास्ते में उल्टियां होने लगीं। उल्टी करने के लिए उसने रास्ते में ही चलती बस से निकाल लिया और कॉलोनी के गेट से उसका सिर टकरा गया। इससे उस छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक घटना के बारे मे जिस किसी ने सुना उसको अंदर तक हिलाकर रख दिया। अपने मासूम बच्चे को स्कूल के लिए तैयार करते वक्त मां को ये नहीं पता था कि आज के बाद वह अपने लाल का मुंह नहीं देख पाएगी।





















