पंजाब सीएम मान के घर बेटी आने की खुशियों के बीच बधाई देने वालों का लगा तांता
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सहित पंजाब कैबिनेट मंत्रियो ने सीएम मान को बेटी के जन्मदिन पर दी बधाई
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर बच्चे की किलकारियां गूंजी हैं। पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। वही ईडी की गिरफ् मे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सीएम मान को बेटी के जन्म पर बहुत बहुत शुभकामनाएं दी है।
वही पंजाब मंत्रिमंडल के मंत्रियो जिनमे वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा , कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन , प्रिंसिपल बुध राम, खेतीबाड़ी मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया आदि ने भी सीएम माने को बधाई दी
वहीं सीएम मान ने नवजात बेटी की तस्वीर भी सार्वजनिक कर दी है। जिसके बाद लोग सीएम मान की बेटी पर अपना आशीर्वाद और प्यार उमेड़ रहे हैं। लोगों ने कहा- घर में लक्ष्मी आई हैज् बड़ी प्यारी है, नजर न लगे। बता दें कि, इससे पहले सीएम मान ने बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। तब सीएम मान ने तस्वीर शेयर नहीं की थी।
सीएम मान ने कहा था- भगवान ने बेटी का उपहार दिया है.. जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं इससे पहले सी.एम. मान ने सोशल मीडीया पर बताया था कि वाहेगुरु ने बेटी की दात बख्शी है, जच्चा-बच्चा दोनों तंदरुस्त हैं। गत रात ही गुरप्रीत कौर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। इशके बाद आज उनके घर बेटी ने जन्म लिया है।