ईडी बीजेपी की राजनीतिक टीम, अरविंद केजरीवाल को नहीं रोक सकती: भगवंत मान
चंडीगढ़, 22 मार्च(विश्ववार्ता ) सीएम भगवंत मान ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि ईडी भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक टीम है। यह कोई छुपी हुई बात नहीं है। लेकिन वे कुछ भी कर ले पर अरविंद केजरीवाल को नहीं रोक सकते।
भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि अरविंद केजरीवाल एक विचारक हैं, ईडी उन्हें कैद नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि केवल आप और अरविंद केजरीवाल ही भाजपा को रोक सकते हैं। इसीलिए वे हमें डराने के लिए ये हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन वे यह भूल रहे हैं कि हम एक आंदोलन से पैदा हुए हैं। वे हमें डरा नहीं सकते। उन्होंने कहा कि वे हमें रोक नहीं सकते या हमारी सोच को दबा नहीं सकते जो भ्रष्टाचार को रोकने और लोगों की सेवा करने की है।
https://x.com/BhagwantMann/status/1770813807540965438?t=GndR-H927AHiBdEhQuLrOQ&s=08