पंजाब, हरियाणा व ट्राईसिटी में तेज हवा और आंधी ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

चंडीगढ, 19 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब, हरियाणा व ट्राईसिटी में तेज हवा और आंधी ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिला लुधियाना में तेज रफ्तार आंधी के कारण बस स्टैंड नजदीक पड़ते जवाहर नगर कैंप में सुबह साढ़े 4 बजे के क़रीब बिजली की तारें टूट गई जिस कारण सोहनलाल नामक व्यक्ति के घर में लगी एल.सी.डी. टूट गई। इस दौरान कई अन्य इलाकों में बिजली के उपकरणों को नुकसान पहुंचाने सहित शहर भर में बिजली की सप्लाई व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक शहर में बारिश के अच्छे आसार हैं। पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो गई हैं, जिससे दिन का तापमान बढ़ गया है.। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है। अगर बारिश हुई तो तापमान पर बड़ा असर पड़ेगा। इसके साथ ही केंद्र के मुताबिक, आने वाले दिनों में 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी दर्ज की जा सकती हैं। स्थिति को देखते हुए सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तापमान की बात करें तो रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
सोमवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा। मंगलवार को भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा। बुधवार को भी बारिश की संभावना है, अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा।























