
नापाक हरकतो से बाज नहीं आ रहा खालिस्तानी आतंकी पन्नू
किसानों को भडक़ाने के लिए जारी किया वीडियो
चंडीगढ, 19 फरवरी (विश्ववार्ता) खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू आंदोलनकारी किसानों को भड़काने की कोशिश में जुटा है. उसने एक नया वीडियो जारी करते हुए इन किसानों को हरियाणा और पंजाब में पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के लिए हथियार देने की पेशकश की है।
अमेरिका में बैठे प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के संस्थापक पन्नू ने अपने इस ताजा वीडियो में हरियाणा से सटे पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को भड़काने की कोशिश करते हुए उनसे कहा कि करतारपुर बॉर्डर पर हथियार रखें हैं. उसने किसानों से कहा कि अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए इन हथियारों से पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाएं।
सिख फार जस्टिस के स्वंयभू मुखी तथा खालीस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नु ने अपनी आदत के अनुसार प्रदर्शन करने वाले किसानों को भड़का कर उनका नुकसान करने की साजिश रची है।
आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नु ने एक वीडियो जारी कर किसानों को गोली का जवाब गोली से देने के लिए भड़काया है। पन्नु ने तो किसानों को यहां तक कहा है कि पाकिस्तान के कस्बा करतारपुर में भारी मात्रा में हथियार पंहुचा दिए गए है तथा यदि किसान गोली का जवाब गोली से देना चाहते है तो यह हथियार पाकिस्तान से राजस्थान के रास्ते भारत में पंहुृचा दिए जाएंगे।
पन्नु ने अपनी जारी वीडियों में भारत में अपनी मांगों को लेकर संर्घष कर रहे किसानों को भड़का कर उनका नुकसान करवाने की हर संभव कोशिश की है। किसानों के शांतमय ढंग से चल रहे संर्घष को खून खराबे में बदलने की साजिश रची है। पन्नु ने पंजाब के नौजवानों को हथियार उठाने को कहा है तथा दिल्ली चलो की बजाए दिल्ली पर कब्जा करने का आहवान किया है।























