पंजाब में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर …
कौन था गैंगस्टर गुरमीत सिंह, जिसे AGTF ने एनकाउंटर में किया ढेर
चंडीगढ, 19 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस ने खतरनाक गैंगस्टर काला धनौला के एनकाउंटर के लिए बड़ा ऑपरेशन चलाया है. मुठभेड़ के दौरान काला धनुला मारा गया है. ये एनकाउंटर बरनाला में किया गया है. दरअसल ए. जी। टी। एफ। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ए कैटेगरी का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर काला धनुला इस इलाके में है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. इस पर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स टीम ने जाल बिछाकर गैंगस्टर को गिरफ्तार करने का प्रयास किया. इसी दौरान गैंगस्टर ने पुलिस पर गोली चला दी और पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर काला धनौला मारा गया।
कौन था गुरमीत सिंह उर्फ काला धनौला?
डीजीपी ने कहा कि गुरमीत सिंह उर्फ काला धनौला का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ 60 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पुलिस अपराध को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। एनकाउंटर में एजीटीएफ के आईजी संदीप गोयल और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बिक्रमजीत सिंह बराड़ शामिल थे।
काला धनौला के तीन साथी गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने काला धनौला के तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है। ये तीनों उसका हर आपराधिक घटनाओं में साथ देते थे। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
In a major breakthrough, Anti Gangster Task Force (#AGTF) of @PunjabPoliceInd neutralizes Wanted A category Gangster Gurmeet Singh @ Kala Dhanula at a farm house in Badbar, District Barnala
Police party fired back in self defence, one Inspector & one Sub-Inspector have been… pic.twitter.com/GtGPaV8tpd
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) February 18, 2024
























