• Latest
  • Trending

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ मे राहुल गांधी पर साधा कडा निशाना

3 years ago
Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 15 November 2026 | Ang 636 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 15 November 2026 | Ang 636 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

49 minutes ago
ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀਆਂ ਮੰਗਣ ਵਾਲੇ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦੇਣ ਦੇ ਕਾਬਲ ਬਣਾ ਰਹੀ ਹੈ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀਆਂ ਮੰਗਣ ਵਾਲੇ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦੇਣ ਦੇ ਕਾਬਲ ਬਣਾ ਰਹੀ ਹੈ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

8 hours ago
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ‘ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਕਰੋੜਪਤੀ’ ਕੁਇਜ਼ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ; ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਯੁਵਕ ਕੁਇਜ਼ ਮੁਕਾਬਲਾ ਆਪਣੀ ਕਿਸਮ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਉਪਰਾਲਾ, ਜੇਤੂ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ ਇੱਕ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨਕਦ ਇਨਾਮ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ‘ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਕਰੋੜਪਤੀ’ ਕੁਇਜ਼ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ; ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਯੁਵਕ ਕੁਇਜ਼ ਮੁਕਾਬਲਾ ਆਪਣੀ ਕਿਸਮ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਉਪਰਾਲਾ, ਜੇਤੂ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ ਇੱਕ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨਕਦ ਇਨਾਮ

8 hours ago
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

9 hours ago
 ਐਕਸ਼ਨ-ਕਾਮੇਡੀ ਫਿਲਮ ‘Alcohol’ 18 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਰਿਲੀਜ਼ 

 ਐਕਸ਼ਨ-ਕਾਮੇਡੀ ਫਿਲਮ ‘Alcohol’ 18 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਰਿਲੀਜ਼ 

9 hours ago
ਸ਼ੂਗਰ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਲਈ ਜਲਦੀ ਪਛਾਣ ਅਤੇ ਜੀਵਨ ਸ਼ੈਲੀ ਵਿੱਚ ਬਦਲਾਅ ਜ਼ਰੂਰੀ

ਸ਼ੂਗਰ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਲਈ ਜਲਦੀ ਪਛਾਣ ਅਤੇ ਜੀਵਨ ਸ਼ੈਲੀ ਵਿੱਚ ਬਦਲਾਅ ਜ਼ਰੂਰੀ

9 hours ago
ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਇੰਡੋਨੇਸ਼ੀਆ ਨੇ ਰੱਖਿਆ ਸਹਿਯੋਗ ਨੂੰ ਹੋਰ ਡੂੰਘਾ ਕਰਨ ‘ਤੇ ਕੀਤੀ ਚਰਚਾ

ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਇੰਡੋਨੇਸ਼ੀਆ ਨੇ ਰੱਖਿਆ ਸਹਿਯੋਗ ਨੂੰ ਹੋਰ ਡੂੰਘਾ ਕਰਨ ‘ਤੇ ਕੀਤੀ ਚਰਚਾ

9 hours ago
ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ-54 ‘ਤੇ ਵਾਪਰੇ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਣਨ ਲਈ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚੇ

ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ-54 ‘ਤੇ ਵਾਪਰੇ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਣਨ ਲਈ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚੇ

9 hours ago
‘ਆਪ’ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜਥੇਬੰਦੀ ASAP ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ

‘ਆਪ’ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜਥੇਬੰਦੀ ASAP ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ

9 hours ago
ਨੌਸ਼ਹਿਰਾ ਪੰਨੂਆਂ ਵਿਖੇ ਦੋ ਬੱਸਾਂ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ, 4 ਦੀ ਮੌਤ ; ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਘਟਨਾ ‘ਤੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ

ਨੌਸ਼ਹਿਰਾ ਪੰਨੂਆਂ ਵਿਖੇ ਦੋ ਬੱਸਾਂ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ, 4 ਦੀ ਮੌਤ ; ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਘਟਨਾ ‘ਤੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ

10 hours ago
Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

12 hours ago
U19 Asia Cup final :  9ਵੀਂ ਵਾਰ ਅੰਡਰ-19 ਏਸ਼ੀਆ ਕੱਪ ਚੈਂਪੀਅਨ ਬਣਿਆ ਭਾਰਤ : ਫਾਈਨਲ ਵਿੱਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਨੂੰ ਹਰਾਇਆ

U19 Asia Cup final : 9ਵੀਂ ਵਾਰ ਅੰਡਰ-19 ਏਸ਼ੀਆ ਕੱਪ ਚੈਂਪੀਅਨ ਬਣਿਆ ਭਾਰਤ : ਫਾਈਨਲ ਵਿੱਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਨੂੰ ਹਰਾਇਆ

12 hours ago
Hindi News
English News
Sunday, November 15, 2026
No Result
View All Result
17 °c
Chandigarh
19 ° Mon
20 ° Tue
20 ° Wed
20 ° Thu
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ मे राहुल गांधी पर साधा कडा निशाना

December 23, 2023
in हिन्दी न्यूज़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ मे राहुल गांधी पर साधा कडा निशाना

उपराष्ट्रपति की मिमिक्री पर वीडियो बनाना लोकतंत्र की परंपरा पर गहरा आघात

शाह ने आज चंडीगढ़ में 368 करोड़ रूपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

दिसम्बर 2024 तक सभी केन्द्रशासित प्रदेशों में इन तीनों कानूनों पर अमल के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, सॉफ्टवेयर, मानव संसाधन की ट्रेनिंग और कोर्ट के पूर्ण कम्प्यूटराइज़ेशन का काम हो जाएगा

चंडीगढ, 23 दिसंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर कडा निशाना साधा गृहमंत्री ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता उपराष्ट्रपति की मिमिक्री पर वीडियो बनाते हुए देखे जा रहे हैं। यह देश के लिए सबसे बड़ा अपमान है। उपराष्ट्रपति एक संवैधानिक पद है। उन्हें उसे पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। इसी वजह से ही देश के लोग कांग्रेस पार्टी को बार-बार चुनाव में हरा रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वहीं विपक्षी सांसदों पर जमकर हमला बोला। तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने और राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाने के मामले पर भी अमित शाह ने अपनी प्रतिक्रिया दी और विपक्ष को संविधान और लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया।
उन्होंने कहा कि हमें संसदीय ज्ञान बांटने वालों को कहना चाहता हूं कि आपने भारत के लोकतंत्र के उज्जवल परंपरा को गहरा आघात पहुंचाया है। विपक्ष को यह आभास नहीं है कि सांविधानिक पद इस देश में संविधान को लागू करने का माध्यम होते हैं। यही वजह है कि इन्हें राजनीति से ऊपर माना जाता है। इस देश ने कभी सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों के सम्मान को चोट नहीं पहुंचाई। उन्होंने कहा कि देश को याद रखना चाहिए कि जब तीन महत्वपूर्ण कानूनों पर चर्चा हो रही थी तब विपक्ष सांविधानिक पद पर बैठे महानुभाव का अपमान कर रहा था।
अमित शाह ने कहा कि जब मैं संसद में देश के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को बदलने वाले तीन महत्वपूर्ण कानून पेश कर रहा था तो मेरे मन में बहुत इच्छा थी कि इसमें विपक्ष के विचारों को भी शामिल किया जाए। मगर दुर्भाग्य की बात रही कि बहाना बनाकर पूरे विपक्ष ने विधेयक पर चर्चा का बहिष्कार किया। वहीं जब इन तीनों विधेयकों पर संसद के अंदर बहस हो रही थी तब ही विपक्ष के सदस्य संसद के बाहर महामाहिम की मिमिक्री कर रहे थे। इससे ज्यादा निंदनीय काम कोई और हो ही नहीं सकता। कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी के नेता इसकी वीडियोग्राफी कर रहे थे। मखौल उड़ा रहे थे। इस देश में सरकारें आईं और गईं लेकिन हमेशा संविधानिक पदों की मर्यादा को बनाए रखा गया।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ में 368 करोड़ रूपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित और केन्द्रीय गृह सचिव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि आज यहां 368 करोड़ रूपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का उद्घाटन और 32 करोड़ रूपए की लागत वाली 3 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ आधुनिक कल्पना के साथ बसाया गया एक पूर्ण शहर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के प्रयासों से कई शहर आगे बढ़ रहे हैं और चंडीगढ़ को इस स्पर्धा में रहते हुए अपने आप को साबित करना होगा और पहला स्थान बनाए रखने के लिए बहुत काम करना होगा।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज यहां लगभग 400 करोड़ रूपए की लागत से स्वच्छता, शिक्षा, सुरक्षा, आवासीय सुविधाएं और उच्च शिक्षा के कई प्रोजेक्ट्स शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की सुरक्षा के लिए आज कुछ वाहनों की भी शुरूआत हुई है और 744 युवाओं को असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के रूप में नियुक्ति पत्र भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने बीट के कॉन्सेप्ट को पुनर्जीवित करने की बात को बहुत अच्छे तरीके से ज़मीन पर उतारा है। उन्होंने कहा कि आज देश के कई राज्यों की पुलिस ने कमोबेश इसी पैटर्न पर चलते हुए इस व्यवस्था को स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि पुलिस के सामने अलग प्रकार की चुनौतियों, विशेषकर टेक्नोलॉजी से संबंधित, के समाधान के लिए हैकाथॉन के माध्यम से युवाओं को जोडऩे की बात कही गई थी। आज यहां इसमें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों को पुरस्कृत किया गया है। इसके माध्यम से देशभर के युवाओं को अपने ज्ञान का उपयोग देश की समस्याओं का निवारण करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। शाह ने कहा कि आज यहां साइबर ऑपरेशन औऱ सुरक्षा केन्द्र का भी उद्घाटन हुआ है। संसद द्वारा तीनों विधेयकों के पारित होने के अगले दिन ही आज गृह मंत्री ने चंडीगढ़ में साइबर ऑपरेशन और सुरक्षा केन्द्र (ष्टश्वहृष्टह्रक्कस्) में इन कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। अमित शाह ने कहा कि कल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की संसद ने देश की क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में परिवर्तन लाने वाले तीन युगांतरकारी विधेयकों को कानून में बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान की स्पिरिट से पूरे देश का जस्टिस सिस्टम चले, हमारा कानून अत्याधुनिकतम तकनीक को स्वीकारने के लिए अपने आप को तैयार करे, इसके लिए ज़रूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर बने, कनेक्टिविटी से लेकर हार्डवेयर तक की सारी सुविधाओं के साथ पूरे देश की अनुसूचित भाषाएं बातचीत कर पाएं और एकदूसरे के साथ अपने को जोड़ सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन से डीजीपी कार्यालय, कोर्ट, जेल, एफएसएल, प्रॉसीक्यूटर का कार्यालय और सचिवालय एक दूसरे के साथ जुड़ जाएं, इस प्रकार की कम्प्लीट लीकप्रूफ न्यायिक व्यवस्था बनाने का मूल इन कानूनों में रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन कानूनों पर पूरी तरह अमल के बाद पूरे देश में किसी भी आपराधिक मामले का निपटारा 3 सालों से अधिक समय नहीं लेगा। श्री शाह ने कहा कि इसके लिए सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ बहुत सारा परामर्श किया गया और फिर इन्हें गृह मंत्रालय की समिति के पास भेजा गया। इसके बाद सुझाए गए सभी सशोधनों पर विचार कर एक कम्प्लीट कानून बनाकर संसद में पेश किया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विपक्ष ने बहाना बनाकर इन तीनों विधेयकों पर हुई चर्चा का बहिष्कार करने का दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय लिया। शाह ने कहा कि जब देश की संसद में क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में आमूलचूल परिवर्तन लाने वाले 3 कानूनों पर बहस हो रही थी, उस वक्त विपक्ष के सदस्य महामहिम उपराष्ट्रपति जी की मिमिक्री करने का निंदनीय काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस देश में कई सरकारें आईं और गईं लेकिन संवैधानिक पदों की मर्यादा को हमेशा बनाए रखा गया है। उन्होंने कहा कि जो हमें उपदेश देते हैं, उन्होंने खुद भारत मे संवैधानिक पदों की मर्यादा को संभालने की लोकतंत्र की उज्ज्वल परंपरा पर गहरा आघात किया है और देश की जनता ये सब देख रही है। श्री शाह ने कहा कि विपक्ष को ये आभास नहीं है संवैधानिक पद देश में संविधान को लागू करने का ज़रिया होते हैं औऱ इसीलिए इन्हें इन्स्टीट्यूशन और राजनीति से ऊपर माना गया है। उन्होंने कहा कि हमने कभी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के सम्मान को चोट नहीं पहुंचने दी और ना कभी पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को ये ध्यान में रखना चाहिए कि जब इन तीन विधेयकों को कानून में परिवर्तित होने की प्रक्रिया चल रही थी, तब विपक्ष संविधान की मर्यादा तोडऩे के लिए संवैधानिक पदों पर बैठे महानुभावों का अपमान कर रहा था।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि दिसम्बर, 2024 तक सभी केन्द्रशासित प्रदेशों में इन तीनों कानूनों पर अमल के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, सॉफ्टवेयर, मानव संसाधन की ट्रेनिंग और कोर्ट के पूर्ण कम्प्यूटराइज़ेशन का काम हो जायेगा। उन्होंने कहा कि ष्टष्टञ्जहृस् और ढ्ढष्टछ्वस् के माध्यम से मोदी सरकार ये काम पहले ही शुरू कर चुकी है। उन्होंने कहा कि इन कानूनों पर पूरी तरह से अमल के लिए चंडीगढ़ को तैयार करने के लिए डिटेल्ड समयबद्ध कार्यक्रम बनाया जाएगा। श्री शाह ने कहा कि आतंकवाद, संगठित अपराध की व्याख्या पर अमल, डायरेक्टर ऑफ प्रॉसीक्यूशन के गठन, फॉरेंसिक को स्थायित्व देने और ढ्ढष्टछ्वस् और ष्टष्टञ्जहृस् में लूपहोल्स खत्म करने के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम बनेगा औऱ 31 जनवरी, 2024 से पहले सभी केन्द्रशासित प्रदेशों में बैठक कर 22 दिसंबर, 2024 से पहले सभी केन्द्रशासित प्रदेशों को इन कानूनों पर अमल के लिए पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ये कानून बनाने से पहले ही देश के 99.93 प्रतिशत, यानी, 16,733 पुलिस स्टेशनों को ऑनलाइन जोडऩे और इन्हें एक ही सॉफ्टवेयर से चलाने का काम पूरा कर चुकी है। उन्होंने कहा कि देश की 22 हज़ार अदालतें ई-कोर्ट बन चुकी हैं, ई-प्रिजऩ के माध्यम से देश के 2 करोड़ कैदियों का डेटा,ई-प्रॉसीक्यूशन के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक अभियोजन का डेटा और ई-फॉरेंसिक के माध्यम से 17 लाख फॉरेंसिक डिटेल्स का डेटा भी ऑनलाइन कर दिया गया है। श्री शाह ने कहा कि इसके साथ ही 90 लाख से अधिक फिंगरप्रिंट डेटा, इंटीग्रेटेड मॉनीटरिंग ऑफ टेररिज़्म , निदान के माध्यम से अरेस्टेड नार्को ऑफेंडर का डेटा, नेश्नल डेटाबेस ऑफ ह्यूमन ट्रैफिकिंग ऑफेंडर्स का डेटा ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके साथ ही क्राइम मल्टीऐजेंसी सेंटर को इसके साथ जोडऩे के साथ ही नेश्नल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और प्रिजऩर का बायोमैट्रिक डेटा भी तैयार कर लिया गया है। अब इसके बाद इन सबके बीच संवाद की भाषा तय करना, संवाद करने वाला सॉफ्टवेयर लाना औऱ आर्टिफिश्यिल इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुए इसका एनालिसिस कर देश में आतंकवाद और क्राइम पर नकेल कसने का काम करना है।केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अपने क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को भारतीय विचारों से चलाने के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा भारत का क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम 19वीं सदी से सीधा 21वीं सदी में छलांग लगाने के लिए भी तैयार है। शाह ने कहा कि इन कानूनों पर अमल के बाद हमारा क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम विश्व का सबसे आधुनिक क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम बनेगा।

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 15 November 2026 | Ang 636 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 15 November 2026 | Ang 636 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

by Ankit
November 15, 2026
0

ਗੁਰਬਾਣੀ – Hukamnama Sri Darbar Sahib Today Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib | November | Date 15-11-2026 |...

Most Popular

2.5 ਟਨ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਜ਼ਬਤ ; ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

2.5 ਟਨ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਜ਼ਬਤ ; ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

by Navjot
3 weeks ago
0

  ਵਲਸਾਡ (ਗੁਜਰਾਤ), 25 ਅਕਤੂਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) ਗੁਜਰਾਤ ਦੇ ਵਲਸਾਡ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵਾਪੀ (Vapi) ਅਤੇ ਦਾਦਰਾ ਵਿੱਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA