राहुल गांधी लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद पहुंचे संसद …
विश्वास प्रस्ताव पर कल लोकसभा में बोलेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी
चंडीगढ़, 7 अगस्त (विश्ववार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता ऐसे समय में बहाल हुई है, जब संसद में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। ऐसे में इस बात की ज्यादा संभावना है कि राहुल लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत कर सकते हैं राहुल गांधी कल दोपहर 12 बजे लोकसभा में अपना संबोधन देंगे। वह मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे।
























