
26 जनवरी को लेकर पूरे पंजाब में पुलिस का हाई अलर्ट
चप्पे चप्पे पर पुलिस का कडा पहरा
चंडीगढ, 23 जनवरी (विश्ववार्ता) 26 जनवरी को लेकर पूरे पंजाब में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बतां दे कि आतंकियों द्वारा दी जा रही धमकियों के बीच पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जब तक गणतंत्र दिवस के समागम संपन्न नहीं हो जाते हैं, उस समय तक पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर रहेगी। बॉर्डर एरिया से लेकर सभी जिलों में स्पेशल इंतजाम किए गए हैं। स्पेशल ष्ठत्रक्क कानून व्यवस्था को इन इंतजामों के लिए नोडल अफसर लगाया गया है।
गणतंत्रता दिवस के चलते शहर में सुरक्षा सख्त की गई है। इसी के चलते उच्चाधिकारियों की हिदायतों पर जोन-4 के अलग-अलग इलाकों में चैकिंग अभियान चलाया गया था। कई वेहडो में जाकर चैकिंग की गई। बता दें कि पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को निकट देखते हुए पंजाब पुलिस की समूची फोर्स को अलर्ट रहने के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के सभी एंट्री प्वाइंटों पर पुलिस की विशेष नजर है और अन्य संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी करके आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
उन्होंने कहा कि केवल दिन के समय पर ही नहीं बल्कि रात के समय पर भी पुलिस के जवान मुस्तैद रहते हैं और भारी ठंड के बावजूद पुलिस की टीमें जहां गश्त करती हैं वहां नाकों पर भी मुस्तैदी से पहरा देती हैं।























