
24 घंटों मे इन जिलों मे सीमा सुरक्षा बल ने नशे पर किया बडा प्रहार,बरामद की इतनी हेरोइन
चंडीगढ,29 नवंबर (विश्ववार्ता) जालंधर : सीमा सुरक्षा बल ने पिछले 24 घंटों दौरान पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर जिलों से एक किलो पांच सौ ग्राम हेरोइन बरामद की। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बुधवार सुबह प्रतिबंधित वस्तुओं की एक खेप की उपस्थिति के बारे में विशेष जानकारी पर, बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा अमृतसर के गांव रानियां में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान, सैनिकों ने चिपकने वाली टेप में लिपटे हुये दो पैकेट बरामद किये जिनमें एक किग्रा हेरोइन बरामद हुई। इसे पहले बीएसएफ ने मंगलवार की रात जिला गुरदासपुर के गांव मछराल से आधा किग्रा हेरोइन बरामद की थी।























