
इस देश में हो गया है 2023 का आगाज
सबसे पहले जश्न में डूबे लोग
चंडीगढ, 31 दिसंबर (विश्ववर्ता) न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल 2023 का आगाज हो चुका है और लोग वहां जमकर जश्न मना रहे हैं. जोरदार आतिशबाजी के साथ लोगों ने 2022 को अलविदा कहा और नए साल 2023 का आगाज किया. आपको मालूम हो कि न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में हर बार की तरह इस बार भी नए साल का आगाज सबसे पहले हुआ. इस दौरान ऑकलैंड के लोकप्रिय स्काई टॉवर को जगमगाती लाइटों से सजाया गया और यहां नए साल की पूर्व संध्या पर जोरदार आतिशबाजी हुई.























