
हरियाणा डिप्टी सीएम हादसे मे बचे बाल बाल, धुंध में टकरा गईं गाडिय़ां
चंडीगढ़, 20 दिसंबर (विश्ववर्ता) हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला आज हादसे मे बाल बाल बच गये। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बीती रात हिसार में अग्रोहा के नजदीक हुआ काफिले की गाडिय़ां अचानक एक-दूसरे में पीछे से टकरा गईं गाडिय़ों की टक्कर घनी धुंध और अचानक ब्रेक लगाने के चलते हुई हालांकि, हादसे में गनीमत यह रही कि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी बाल-बाल बच गए हादसे में एक सुरक्षाकर्मी के घायल होने की बात कही जा रही है जिसका इलाज करवाया गया है
बताया जाता है कि, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का काफिला हादसे का शिकार उस वक्त हुआ जब वह हिसार से सिरसा जा रहे थे बताते हैं कि, काफिले के आगे चल रहे एक अन्य वाहन ने अचानक से ब्रेक लगाए जिसके बाद उस वाहन के पीछे चल रही काफिले की गाड़ी को भी एकदम ब्रेक लगाने पड़े वहीं, जैसे ही काफिले की गाड़ी ने ब्रेक लगाए तो उसके पीछे चल रही काफिले में शामिल एक अन्य गाड़ी उससे पीछे से आ टकराई जबकि डिप्टी सीएम की गाड़ी बाल-बाल बची।























