
पंजाब की मान सरकार ने इन तीन विधायको को बनाया पंजाबी यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 29 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने तीन विधायकों को पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला का सीनेट सदस्य नियुक्त किया है। इस संबंधी पंजाब सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। इन सदस्यों में पटियाला शहर के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, पटियाला देहाती के विधायक डॉ. बलबीर सिंह और संगरूर की विधायका नरिंदर कौर भराज शामिल हैं।
























