
दिवाली से पहले आम आदमी को फिर महंगाई का बडा झटका
अमूल और वेरका बढायें दूध के दाम
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) आम आदमी पर दिन-प्रतिदिन महंगाई की मार पड़ रही है। आम आदमी की पॉकेट को एक बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, त्योहारी सीजन के बीच अमूल और वेरका ब्रांड ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 63 रुपये प्रति लीटर कर दी, जो पहले 61 रुपये प्रति लीटर थी।
अमूल द्वारा उठाए गए दूध की कीमतों में यह तीसरी ऐसी वृद्धि है। इससे पहले लोकप्रिय दूध ब्रांड अमूल और मदर डेयरी ने पिछली बार खरीद लागत में वृद्धि की भरपाई के लिए अगस्त महीने में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले मार्च में कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि, दूध की कीमत में बढ़ोतरी पर कंपनी की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।























