
चंडीगढ मे मेघनाद के पुतले मे आग लगने से मचा हडकंप
पास ही था शहर का सबसे ऊंचा रावण का पुतला
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता) आज देशभर मे दशहरा पर्व बडी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है वही चंडीगढ शहर के सैक्टर 46 मे भी अब तक का सबसे ऊंचा रावण का पुतला जलाया जायेगा। लेकिन देर रात उस समय हडकंप मच गया जब दशहरा ग्राउंड में खड़े किए गए तीनों पुतलों में से मेघनाद के पुतले में अचानक आग लग गई। तुंरत सूचना पाकर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी।























