
पंजाबी गायिका सोनिया मान ऑल इंडिया जाट महासभा में शामिल
चंडीगढ, 14 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाबी कलाकार, गायिका एवं एक्टिविस्ट सोनिया मान आल इंडिया जाट महासभा में शामिल हो गई। महासभा के अध्यक्ष हरपाल सिंह की उपस्थिति में मान महासभा में शामिल हुई। इस दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंदर कौर भी विशेष रूप से मौजूद रही। हरपाल सिंह ने कहा कि पंजाब में जाट समाज को हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व दिया जाए। ओबीसी के तहत आरक्षण दिया जाए, क्योंकि जाट समाज के पास आज जमीन बहुत कम रह गई है। जिस कारण उनकी आर्थिक हालत दिन पर दिन बदतर होती जा रही है।























