
इंडियन नेवी से आज जुड़ेगा समंदर का एक और रखवाला
ब्रह्मोस-बराक मिसाइलों से लैस
चंडीगढ, 11 सिंतबर (विश्ववार्ता) दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना मे आज एक और नया रखवाला ‘तारागिरी’ जुडने जा रहा है । ‘तारागिरी’ आधुनिक हथियारों, मिसाइल, हेलीकॉप्टर से लेकर बड़े युद्धपोतों को सेना में शामिल किया जा रहा है। भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को दो सितंबर को ही भारतीय नौसेना को सौंपा गया है। विक्रांत की भव्य कमीशनिंग पर उत्साह अभी खत्म भी नहीं हुआ है और देश 11 सितंबर को भारतीय नौसेना के स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी’ को लॉन्च करने के लिए तैयार है। लॉन्चिंग इवेंट मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में होगा।






















