
लिज ट्रस आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की लेंगी शपथ
आज ब्रिटेन की महारानी को इस्तीफा सौंपेंगे बोरिस जॉनसन
चंडीगढ 6 सिंतबर ( विश्ववार्ता) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद का चुनाव जीतने के बाद सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी की लिज ट्रस आज पद की शपथ लेंगी। उन्होंने भारतीय मूल के सांसद ऋषि सुनक को हराया है। लिज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में बोरिस जानसन की जगह लेंगी और आर्थिक संकट से निपटने के लिए शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों की एक नई टीम नियुक्त करने से पहले स्काटलैंड में महारानी एलिजाबेथ से मिलेंगी।























