
जेपी नड्डा व अमित शाह से मिले कुलदीप बिश्नोई
भाजपा में हो सकते हैं शामिल
चंडीगढ़, 11 जुलाई। हरियाणा के कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।इसके बाद कुलदीप बिश्नोई ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात से उत्साहित कुलदीप बिश्नोई ने फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा कि अमित शाह से मिलना एक वास्तविक सम्मान और खुशी की बात थी। एक सच्चे राजनेता, मैंने उनके साथ बातचीत में उनकी आभा और करिश्मा को महसूस किया। भारत के लिए उनका दृष्टिकोण विस्मयकारी है। अपनी जुबान के लिए सरे-राह हो जाना, बहुत कठिन है अमित शाह हो जाना।





















