

केंद्र की भाजपा व उसकी सहयोगी पार्टियों ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार किया घोषित
विपक्ष ने खेला इस उम्मीदवार पर अपना बडा दाव
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी राजग ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (84) से होगा। पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मंगलवार को पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में मुर्मू के नाम पर मुहर लगाई गई। मुर्मू झारखंड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल रह चुकी हैं।





















