
20,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ़्तार
चंडीगढ़, 9 नवंबर:पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान तहसील कार्यालय ज़ीरकपुर, एस.ए.एस. नगर में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क गुरमीत कौर को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला थाना डेराबस्सी के गाँव अड्डा झुंगियां के हरसिमरन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर उक्त महिला क्लर्क के खि़लाफ़ दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर पड़ताल के उपरांत दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस शिकायत और इस सम्बन्धी सबूतों की पड़ताल के दौरान पता लगा कि रजिस्ट्री क्लर्क ने शिकायतकर्ता से अपना पावर ऑफ अटॉर्नी दर्ज करवाने के बदले 20,000 रुपए लिए हैं।
उन्होंने बताया कि पड़ताल के दौरान दोष सही पाए गए और उक्त महिला राजस्व अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वायड-1, एस.ए.एस. नगर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अगली कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
——————-
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















