
चंडीगढ, 20 दिसंबर (विश्ववार्ता) जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां आज पंजाब के 200 करोड़ के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट के सरगना राजा कंदोला को आज जालंधर सेशन कोर्ट ने बरी कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कोर्ट में संबंधित केस में आरोपों के आधार पर सबूत नहीं पेश कर पाई।
आपको यह भी बता दें कि राजा कंदोला पर साल 2012 में नशा तस्करी की एफआईआर दर्ज हुई थी, पंजाब के जालंधर की कोर्ट ने 200 करोड़ के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट के सरगना राजा कंदोला को बरी कर दिया है।। पुलिस कोर्ट में संबंधित केस में आरोपों के आधार पर सबूत नहीं पेश कर पाई।
जालंधर पुलिस ने कंदोला को जून 2012 में गिरफ्तार किया था। सीनियर एडवोकेट मंदीप सचदेवा ने बताया कि राजा कंदोला को 14 किलो हेरोइन के साथ काबू किया गया था। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने उसे गिरफ्तार किया था। राजा कंदोला पर तीन हजार करोड़ की आइस का केस था। लेकिन पुलिस अदालत में आइस की बरामदगी ही नहीं दिखा पाई। 14 किलो हेरोइन भी पुलिस ने नवांशहर के पास एक घर से बरामद की थी।
राजा कंदोला मूल रूप से नवांशहर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार करीब 11 साल पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के सब्जी मंडी स्टेशन से फरार हुए रंजीत सिंह उर्फ राजा कंदोला को गिरफ्तार किया था। आपको यह भी बता दें कि दिल्ली पुलिस के साथ जालंधर पुलिस ने इनपुट शेयर किए थे। केस में राजा कंदोला का ड्राइवर सुखजिंदर सिंह उर्फ कमांडो भी गिरफ्तार हुआ था।
उसे भी कोर्ट ने बरी कर दिया है। एक जून 2012 को जालंधर की देहात पुलिस ने ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने बंगा के गांव हैप्पोवाल के रहने वाले रंजीत सिंह कंदोला की पत्नी रजवंत कौर, बेटे बैली सिंह सहित 19 लोग पकड़े थे, लेकिन राजा पकड़ा नहीं गया था। 14 अगस्त 2012 को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने राजा को लोधी रोड से दबोच लिया था।























