
2 से 6 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश में खेलो इंडिया महिला वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन
हरियाणा राज्य से भाग लेने वाली टीम का चयन 20 अक्टूबर को पंचकूला में
चंडीगढ,19 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से आगामी 2 से 6 नवंबर तक शिमला हिमाचल प्रदेश में खेलो इंडिया (अन्डर-19) जूनियर महिला वालीबाल लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता में हरियाणा से भाग लेने वाली टीम का चयन 20 अक्टूबर को पंचकूला में किया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि इस प्रतियोगिता में चयन के लिए खिलाड़ी 20 अक्टूबर को सुबह 11 बजे ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम पंचकूला में रिपोर्ट करें। उन्होंने बताया कि जिन खिलाडियों का 1 जनवरी 2004 के बाद का जन्म है केवल वे खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं।





















