
19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
फाइनल मे श्रीलंका को हराकर जीता पहला गोल्ड मेडल
चंडीगढ़, 25 सिंतबर (विश्ववार्ता) ) आज 19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है और फाइनल में श्रीलंका को हराकर एशियन खेलों का पहलंा गोल्ड मेडल जीत लिया है। पहला मेडल यह भारत का एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में पहला मेडल है।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 116 रन बनाए और श्रीलंका को 117 रन का टारगेट दिया। श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी। भारत के लिए तितास साधु ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।























